बुलंदशहर, फरवरी 24 -- जिले में डिप्थीरिया (गलघोंटू) का मामला सामने आया है। देवीपुरा निवासी एक 12 वर्षीय बच्ची में इस बीमारी के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के बाद मासूम के पिता उसे लेकर सीधे सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद बच्ची का सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली लैब भेजा गया है। साथ ही बच्ची को एडीएस (एंटी डिप्थीरिया सीरम) लगाया गया है। जनपद में अब तक डिप्थीरिया के छह मरीज सामने आए हैं। शहर के देवीपुरा निवासी नितिन की 12 वर्षीय पुत्री दर्शिका पिछले कई दिनों पहले बुखार आया और गले में तेज दर्द की समस्या हुई। उसे कुछ भी खाने-पीने में भारी तकलीफ हुई। जिसके बाद सरकारी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया। जब डॉक्टर को लक्षण दिखे सीएमओ के पास भेजा गया। सीएमओ डॉ. सुनील कु...