नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- जिम्बाब्वे टी20 क्रिकेट के कप्तान सिकंदर रजा के लिए साल 2025 का अंत बेहद दुखद हुआ है। रजा के छोटे भाई मोहम्मद महदी का सोमवार (29 दिसंबर) को हरारे में निधन हो गया। वे केवल 13 वर्ष के थे। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहम्मद महदी जन्म से ही हीमोफीलिया नामक एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी में शरीर में रक्त के थक्के जमने की क्षमता कम हो जाती है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर जटिलताओं के कारण मोहम्मद महदी की स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद उनका असामयिक निधन हो गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने रजा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "जिम्बाब्वे क्रिकेट टी20 कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। दुख की...