बिजनौर, दिसम्बर 12 -- नजीबाबाद मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा में एक युवक ने अपनी ही भतीजी की गला रेत कर हत्या कर दी और भतीजे को छत से फेंक दिया। उक्त मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हिमांशु को थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, एसआई संजय यादव, एसआई दयानन्द, कांअमित और प्रमोद ने जंगलो की ओर भागते हुए पकड़ लिया है। बताते चलें कि गुरुवार की देर शाम ग्राम राजपुर नवादा में आरोपी हिमांशु ने अपनी ही दो वर्षीय मासूम भतीजी की गला रेत कर हत्या कर दी थी और चार साल के भतीजे मयंक को छत से फेंक दिया जिसमें वह घायल हो गया था मयंक का अस्पताल में उपचार चल रहा है । बताया गया कि आरोपी हिमांशु ने भाभी मंजू के साथ भ...