महोबा, अक्टूबर 15 -- महोबा। गांधीनगर में डीएम बंगले के पीछे दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने मंगलवार शाम को अपनी एक साल की बेटी को फंदे से लटका दिया और एक घंटे तक उसे देखती रही। बच्ची की मौत की पुष्टि के बाद उसने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम बंगला के पीछे रहने वाले स्व. प्रभुदयाल अहिरवार की पुत्री 30 वर्षीय खुशबू की शादी चरखारी के खंदिया वार्ड निवासी अरविंद से नौ जुलाई 2022 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इसके चलते खुशबू मां उमा देवी के साथ रह रही थी। दोनों के एक साल की बेटी किट्टो उर्फ ऋषिका थी। उमा ने बताया कि मंगलवार शाम को बेटी खुशबू का उसके पति अरविंद से विवाद हुआ था। कुछ घंटों बाद उसने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.