प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली थाना क्षेत्र के करेंहदा में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से गंदी हरकत करने के आरोप में अधेड़ दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि सामान लेने गई बच्ची के साथ आरोपी ने गलत हरकत करने की कोशिश की। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। करेंहदा का भुल्ला भारतीया जनरल स्टोर चलाता है। पड़ोसी की एक परिवार की पांच वर्षीय बालिका दुकान पर सामान लेने पहुंची। मासूम को अकेले देख भुल्ला भारतीया ने उसे टॉफी देने के बहाने अंदर बुलाया और फिर उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। वहीं जानकारी होने पर बालिका के परिजन भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने भुल्ला भारतीया की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे करेली पुलिस को सौंप दिया। एसीपी अतरसुइया र...