पीलीभीत, फरवरी 15 -- दियोरिया कला। जमुनिया महुआ निवासी डिंपल पत्नी जगतपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी दिव्या तीन माह से अपने बाबा सेवाराम पुत्र मुन्ना लाल के पास थी। डिंपल अपने मायके गई हुई थी। तभी शाहजहांपुर के कटरा में रमापुर निवासी रामसिंह जमुनिया महुआ रिश्तेदारी में आया। आरोप है कि उसकी बेटी को साइकिल से कहीं ले गया। उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छह घंटे में मासूम बच्ची को बीते दिवस बरामद कर परिवार को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.