सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली पुलिस मासूम बच्ची के अपहरण कर्ता को शुक्रवार की शाम हिरासत में लिया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को दोपहर बाद चांदा कस्बे के हाईवे किनारे से मासूम बच्ची चांदा कस्बा निवासी शना पुत्री शकील अहमद के गायब होने की सूचना जैसी ही चांदा पुलिस को लगी तो चांदा कोतवाल अमित कुमार मिश्र ने तुरन्त एक्शन लेते हुए हुए सक्रियता दिखाते हुए मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेकर चांदा कस्बे के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू किया था। जिसके बाद कोतवाल चांदा अमित कुमार मिश्र ने बच्ची शना को चांदा कादीपुर मार्ग से अरजो गोपालपुर मोड़ से अरविन्द मुसहर उर्फ़ बिन्दे पुत्र त्रिभुवन निवासी ईशीपुर थाना चांदा के साथ सकुशल ...