नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर चाई-3 में पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खेल रहे बच्चे पर चढ़ गई। बच्चे की चीख सुनकर चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका और बच्चे को अस्पताल ले गया। इलाज के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो एक महीना पुराना है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा घर के बाहर सड़क पर खेल रहा है। इसी बीच एक चालक फोन पर बात करते हुए बच्चे पर गाड़ी चढ़ा देता है। हालांकि, चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बच्चे को अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में इलाज के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और घर पर है। पुलिस को इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। पु...