बाराबंकी, फरवरी 6 -- सिरौली गौसपुर। थाना बदोसराय क्षेत्र के अमनियापुर गांव के रहने वाले जयराम दीक्षित का तीन वर्षीय पुत्र अभिनंदन की तेल की मालिश के लिए तेल गर्म किया गया था। मालिश के दौरान उसने तेल की कटोरी पर हाथ मार दिया। जिससे गर्म तेज उसपर गिर गया। जिससे मासूम झुलस गया। परिवारीजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल मासूम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...