बुलंदशहर, फरवरी 20 -- नगर की चमन विहार कालोनी स्थित ओम ट्रामा सेंटर के संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को खुर्जा जंक्शन निवासी संजय के साढ़े तीन वर्षीय बेटे प्रिंस को अस्पताल लाया गया। परिजनो के अनुसार घर में साफ-सफाई के लिए थिनर बोतल में लाकर रखा हुआ था। जिसको खेलते समय बच्चे ने गलती से पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जानकारी हुई। जिस पर वह बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती और जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिन्हें भी ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के संचालक ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार है। साथ ही अस्पताल की तरफ से इन मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...