सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के औसानपुर निवासी मासूम अलीना ने पहले रमजान गुरुवार को अपने जीवन काल का पहला रोजा रखा। इस दौरान इफ्तार में अमन-चैन की दुआएं मांगी। औसानपुर निवासी नवाब चौधरी की बेटी अलीना (7) पहला रोजा रखने को लेकर काफी उत्साहित थी। सहरी में तड़के उठकर घर के सदस्यों के साथ सहरी की फिर नमाज पढ़कर दुआ मांगा। पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजा रखने को उत्साहित थी। पहला रोजा रखने पर कप्तान चौधरी, डॉ वामिक खान, बाबा अशफाक अहमद, नाना मुर्तजा खान, फिरोज अहमद आदि ने अलीना को मुबारकबाद दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...