कानपुर, जनवरी 11 -- चौबेपुर, संवाददाता। चौबेपुर के बड़ी मनोह गांव में लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई। चार साल की बहन के साथ खेल रहा मासूम रेलिंग के अंदर झांकते समय नीचे आ गिरा। परिजन अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौबेपुर क्षेत्र के बड़ी मनोह गांव निवासी सतीश पेंटिंग कारीगरी का काम करते हैं। घर में पत्नी खुशबू थी। बड़ी बेटी चार साल की मान्या छत पर 18 महीने के बेटे यश के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह रेलिंग के पास आ गया। रेलिंग से नीचे झांकते समय वह दूसरे माले से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। उसके सिर में काफी चोट आई थी। मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...