मैनपुरी, मार्च 25 -- सर्दी हो या गर्मी, या फिर बरसात निमोनिया का कहर मासूम बच्चों पर अधिक टूट रहा है। स्वास्थ्य विभाग निमोनिया को लेकर इस कदर चिंतित है कि चिकित्सकों, पुरुष और महिला नर्सों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मैनपुरी में कराना पड़ा। 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों की मौत की जो मृत्युदर है वह बढ़ गई है। मैनपुरी में 14.30 प्रतिशत बच्चों की मौत सिर्फ निमोनिया से हो रही है। इसके लिए विभाग जिलेभर में जागरुकता अभियान शुरू कर रहा है। सीएमओ कार्यालय में ट्रेनरों ने 58 पुरुष, महिला नर्सों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया। साथ ही चिकित्सकों को भी इस प्रशिक्षण में बुलाया। जानकारी दी गई कि निमोनिया के लक्षण का कोई एक कारण नहीं है। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे मौसम में आ रहे बदलाव का शिकार होकर निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। मैनपुरी में सर्दी के सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.