पीलीभीत, सितम्बर 9 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद के ग्राम करैया निवासी आशा देवी पत्नी सुमेर लाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 21 अगस्त 2025 को उसका पांच वर्षीय पुत्र आयुष पड़ोस में रहने वाले भागमती की छत पर गया था। पुरानी रंजिश को लेकर महिला ने उसके पुत्र को धक्का मार दिया। जिससे उसका पुत्र 11 हजार केवी की लाइन पर जाकर गिरा। उसके पुत्र के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसको लखनऊ रेफर कर दिया। उसको वहां से दिल्ली में उपचार के लिए रेफर किया गया लेकिन वहां भी उसका उपचार नहीं हो पाया। आरोप है कि छह सितंबर को उसने लड़के के इलाज के लिए भागमती से कहा तो उसने गाली गलौच करते हुए विवाद किया। जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.