पीलीभीत, मार्च 8 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि पांच मार्च को शाम छळ बजे उसके पति बच्चे को घर के सामने ही रास्ते से लेकर जा रहे थे। तभी करन अर्जुन, रंजीत पुत्रगण बाबूराम निवासी ग्राम भौनी थाना अमरिया, रंजीत का छोटा बहनोई तथा दो अन्य व्यक्ति उसी रास्ते पर आटो रिक्शा तेज गति व लापरवाही से से चलाते हुए आए। उसके एक वर्षीय बच्चे को उक्त ऑटो रिक्शा से टक्कर लग गई। जिसका उसके पति ने विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उसके पति के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर वह अपनी नंद के साथ घर के बाहर आई। उसके ससुर भी आ गए। इस पर आरोपियों ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागी तो आरोपियों ने घर में घुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.