मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सदापुरा वार्ड नंबर 30 में 21 माह के मासूम पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके पैर और जांघ में काट उसे लहूलुहान कर दिया। मामले में बच्चे की मां ने 22 फरवरी को काजी मोहम्मदपुर थाने में आवेदन देकर कुत्ते की शिकायत की है। आवेदन में उसने बताया है कि 12 फरवरी की सुबह करीब पौने नौ बजे उसके 21 माह के बेटे को बगल के मकान के एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। उस वक्त बच्चे को उनका ड्राइवर बाहर घुमाने ले गया था। बताया कि उक्त मकान का मालिक यहां नहीं रहता है। कुत्ते को एक किरायेदार के भरोसे छोड़ दिया गया है। बताया कि किरायेदार की लापरवाही के कारण कुत्ते ने उनके बेटे पर हमला उसे जख्मी कर दिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। काजी मोहम्मदपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.