झांसी, जनवरी 16 -- दो साल पहले दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी‌ ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 1 लाख रुपए अर्थदण्ड भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा के अनुसार वादिया मुकदमा ने 31 जनवरी 2024 को थाना मोंठ में तहरीर देते हुए बताया था कि वह मजदूरी करती है। उसके तीन बच्चे बड़ी बेटी उम्र 10 वर्ष, पुत्र 8 वर्ष व छोटी बेटी 6 वर्ष है। वह अक्सर मजदूरी करने के लिए बाहर जाती है। उसके पति गोरखपुर में मजदूरी करते हैं। 30 जनवरी 2024 की शाम जब वह मजदूरी करके लौटी तो उसकी बड़ी लड़की काफी घबराई व डरी सहमी हुई थी। वह उसे देखकर रोने लगी और उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला प्रदीप उर्फ लला खरे ने मुझे मकर संक्रा...