मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेनीबाद थाना क्षेत्र से एक पांच वर्षीय मासूम के लापता होने के मामले में जिला गोपनीय शाखा ने संज्ञान लेते हुए अलर्ट जारी किया है। शाखा ने संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी करते हुए बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। बेनीबाद के शिवदाहा बरैल गांव से बीते 02 फरवरी की दोपहर तीन बजे एक पांच वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। जिला गोपनीय प्रशाखा ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-1 को लिखित निर्देश जारी किया है। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस मामले में निरंतर निगरानी की आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.