लखनऊ, दिसम्बर 15 -- बुखार, सांस फूलने व लगातार खांसी से जूझ रहे 11 महीने के मासूम को केजीएमयू के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी है। समुचित इलाज के अभाव में बच्चा वेंटिलेटर तक पहुंच गया था। गंभीर अवस्था में परिवारीजन बच्चे को लेकर केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से जटिल सर्जरी की। रायबरेली के सिक्काखेड़ा निवासी राम अचल मौर्य के 11 महीने के बच्चे विराट मौर्य को जन्म से ही सांस फूलने की समस्या थी। एक महीने पहले खांसी और तेज बुखार हुआ। इसकी वजह से उसकी सांस फूलने लगी। दूध पीने में भी दिक्कत होने लगी। परिवारीजन उसे रायबरेली के प्रमुख चिकित्सा संस्थान लेकर गए। वहां बच्चे के आठ दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा। जांच करने पर डॉक्टरों ने फेफड़े में समस्या बताई। ऑपरेशन की जरूरत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू रेफर कर...