बलिया, दिसम्बर 16 -- बलिया। उभांव पुलिस ने सोमवार की रात मासूम के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के अनुसार करीब पांच दिन पहले एकसार पिपरौली बड़ागांव निवासी असलम का तीन वर्षीय पुत्र मु. फुजैल अहमद गायब हो गया। रविवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि बालक का अपहरण उसी गांव के रहने वाले मो. जैद उर्फ सलमान ने किया था। सोमवार की रात साहूनपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस से सामना हुआ तो वह फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके बाएं पैर में लगी और घायल हो गया। वह बच्चे को अपहरण कर कहीं पर बेचने वाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.