औरैया, दिसम्बर 6 -- खांसी की दवा पीने के बाद मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को क्लिनिक पर छापामारी की।इस दौरान खांसी की दवा का सैंपल लिया। और क्लिनिक सील कर दी। बगल में स्थित एक और दुकान से भी खांसी के दवा का नमूना लिया। बता दें कि एरवाकटरा क्षेत्र में शुक्रवार को खांसी की दवा पीने के बाद दो मासूमों की हालत बिगड़ गई। घटना में ढाई वर्षीय रोहन की मौत हो गई, जबकि नौ माह का सोहन गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार और औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनन्द के नेतृत्व में एरवाकटरा स्थित गुरूप्रसाद क्लीनिक पर छापेमारी की। क्लीनिक से दवाइयों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए। ...