कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव निवासी राम सिंह का घर सड़क के किनारे है। घर की उंचाई सड़क से ऊपर है। घर के चबूतरे तक पहुंचने के लिए सीढ़ी बनवाई गई है। रविवार की सुबह राम सिंह की दो वर्षीय बेटी साक्षी चबूतरे पर खेल रही थी। इस दौरान पैर लुढ़कने के कारण वह सीढ़ी से नीचे सड़क पर आ गिरी थी। तभी रास्ते से गुजर रहे लोडर ने उसे कुचल दिया था। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतका के बाबा शिव सेवक की तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ है। लोडर पुलिस के कब्जे में है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.