कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता खुले नाले में गिरकर हुई मासूम की मौत प्रकरण की जांच तेज हो गई है। जांच अधिकारी बनाए गए एडीएम ने मंझनपुर नगर पालिका परिषद की ईओ को तलब कर लिया है। पीड़ित परिजनों और नागरिकों का बयान स्थलीय निरीक्षण के दौरान दर्ज किया जाएगा। वहीं, डीएम का साफ कहना है कि जांच टीम की रिपोर्ट में दोषी मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ले में सफाई कराने के लिए 10 महीने पहले कवर्ड नाला खुलवाया गया था। नागरिकों के बार-बार अनुरोध के बाद भी इसे ढकवाया नहीं गया। परिणाम रहा कि मंगलवार सुबह पानी भरे खुले नाले में डूबकर दो वर्षीय मासूम इनाया की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एडीएम प्रबुद्ध सिंह की अगुवाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.