फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। सरस्वती कॉलोनी स्थित आर्मी पब्लिक प्ले स्कूल एवं क्रैच को मासूम की मौत के बाद शुक्रवार दोपहर पल्ला पुलिस ने ताला लगाकर सील कर दिया। संचालक के खिलाफ नियमों की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। टीम की जांच के बाद खामियां सामने आई गौरतलब है कि 11 अप्रैल में एक बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत के बाद 17 अप्रैल को बाल संरक्षण आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम आर्मी पब्लिक प्ले स्कूल एवं क्रैच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के पंजीकरण, व्यवस्था आदि की जांच की गई। जांच के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे हुए। सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान देखा गया कि 50 गज में बने एक मकान में स्कूल चल रहा था। उसमें करीब 103 बच्चे थे। लेकिन जांच के दौरान मौके करीब 70...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.