संभल, फरवरी 12 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बीते 12 जनवरी को बंटी की बेटी रिया अपनी दादी मुन्नी के साथ खेत से लौट रही थी। रास्ते में वह पीछे रह गई और गांव के पार्क के पास जंगली कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। चीख-पुकार सुनकर दादी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक रिया गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को ब्लॉक प्रशासन की टीम गांव पहुंची और अभियान चलाकर नौ आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.