चंदौली, जनवरी 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र वार्ड संख्या तीन निवासी दिनेश कुमार के ढाई वर्षीय पुत्र सार्थक की मंगलवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान बालक की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। दिनेश का ढाई साल का पुत्र सार्थक सुबह अपने घर के पास नहर के किनारे खेल रहा था। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी सार्थक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दिनेश ने अलीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और आलू मिल चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। साथ ही गोताखोरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.