हरदोई, नवम्बर 21 -- पाली। घर के आंगन में खेल रहे एक वर्षीय मासूम की मौत घर में बने नाली के गड्ढे में डूबने से हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तीन बेटियों के बाद बेटे के जन्म लेने की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। थाना क्षेत्र के गांव मुंडेर निवासी पुष्पेंद्र पाल खेती किसानी का काम करते है। पत्नी जयंती, पुत्री प्रज्ञा, वर्तिका, अनन्या और एक वर्ष का पुत्र कार्तिक के साथ हंसी खुशी गांव में रहते है। शुक्रवार सुबह पुष्पेंद्र पाल की खुशियों पर किसी की नजर लग गई। सुबह दस बजे के आसपास घर के आंगन में कार्तिक खेल रहा था। घर के अन्य सदस्य अपने कार्यो में व्यस्त थे। घर के आंगन में एक किनारे पर नाली के पानी का गड्डा खुदा हुआ था। कार्तिक खेलते हुए गड्ढे के पास पहुँच गया। गड्ढे में गिरने से कार्तिक उसमें डूब गया। अचानक बेटे के गायब होन...