रांची, जनवरी 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। मौसीबाड़ी खटाल से लापता दो मासूमों का सुराग नहीं मिलने के विरोध में 11 जनवरी को धुर्वा इलाका बंद रहेगा। 10 जनवरी की शाम चार बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। 11 जनवरी को संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस इलाके के सभी बाजार, आवासीय क्षेत्र के बाजार, हाट बंद करने का आग्रह समिति ने किया है। मशाल जुलूस पुराना विधानसभा से बिरसा चौक तक जाएगा। बैठक में अपहृत पांच वर्षीय अंश और चार वर्षीय अंशिका का सातवें दिन भी सुराग नहीं मिलने पर चिंता जताई गई। संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन बच्चों की सकुशल बरामदगी में सफल नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि छह जनवरी को शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.