घाटशिला, दिसम्बर 10 -- धालभूमगढ़ । सधालभूमगढ़ पुलिस ने अबोध बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी रघुनाथडीह निवासी 50 वर्षीय शोभन मुंडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पक्ष न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विदित हो कि सोमवार की शाम को रघुनाथडीह गांव की एक 7 वर्षीय बच्ची को गांव के ही मुंह बोले चाचा ने बहला फुसलाकर पास की झाड़ियां में ले जाकर दुराचार किया । माता और चाची के द्वारा खोजबीन में बच्ची झाड़ियां के पास आरोपी के साथ आग ताप रही थी,और मां को देखकर दौड़कर आई और घटित घटना मां को आरोपी के नाम के साथ बताई । रात हो जाने से परिवार ने मंगलवार की सुबह बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ लाया । डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पिता के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की इलाज के लिए अनुमंडल अस्प...