अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- मासी में एसबीआई शाखा खोलने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और तत्काल बैंक शाखा खोलने की मांग की। बुधवार को मासी मुख्य चौराहे पर एकत्रित व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि सभी आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भी बैंक शाखा खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण नहीं हुआ। महाविद्यालय भवन निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं जस की तस हैं। अब बैंकिंग सुविधा के अभाव में व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि जल्द एसबीआई शाखा नहीं खुली तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यहां प्रधान...