शामली, दिसम्बर 7 -- पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस वेलफेयर के अंतर्गत पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए मासिक होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैंकड़ों मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में निशुल्क मासिक होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा विभिन्न सामान्य रोगों, मौसमी संक्रमणों एवं जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया गया। पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा कार्यक्षमता में वृद...