गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन नलिन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में 333 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के 15 लाख 69 हजार 700 रुपये राजस्व की वसूली हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने मासिक लोक अदालत में मामले के निष्पादन के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडलीय सिविल कोर्ट सहित 6 बेंचों का गठन किया था। बेंच में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कौशल किशोर झा, जिला जज शिवनाथ त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल, सब जज वीणा कुमारी और नगर ऊंटारी अनुमंडलीय सिविल कोर्ट के जिला जज संजीव कुमार और सब जज अरविंद कश्यप शामिल थे। यह विशेष लोक अदालत एनआई एक्ट और वैवाहिक विवाद के निपटारे के लिए मुख्य रूप से लगाया गया था। लोक अदालत में समझौते से हुए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.