गिरडीह, दिसम्बर 24 -- गिरिडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा के मागदर्शन में किया गया। इस लोक अदालत में कुल 19 मामलों का निष्पादन किया गया जबकि 19 लाख 49 हजार 900 रुपये सुलहनीय राशि संबंधित विभाग एवं पक्षकारों को प्राप्त हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सफदर अली नैयर मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल 05 पीठों का गठन किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वोलंटियर्स की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...