रांची, अप्रैल 26 -- खूंटी, प्रतिनिधि। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बैंचों का गठन न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण के लिए किया गया। लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रकृति के मामले एनआई एक्ट, बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए। इस संबंध में डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि लोक अदालत में पांच बैंचो के माध्यम से लंबित 14 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही एक लाख सतासी हजार चार सौ सरसठ रुपए राशि का सेटलमेंट किया गया। वहीं प्रथम बैंच में जिला जज प्रथम संजय कुमार, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.