हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। विशनपुर अड़रा पंचायत की सरपंच रिंकू कुमारी ने पीएचईडी मंत्री बिहार सरकार से मिलकर पत्र के माध्यम से चेहराकलां प्रखंड के सभी पंच,सरपंच की बकाया मासिक भत्ता भुगतान पंचायती राज विभाग से कराने की मांग की। यह भी बताया कि राशि प्रदेश से जिला तक आती रहती है लेकिन जिला पदाधिकारियों द्वारा ही ब्रेक कर रखी जाती है। मंत्री संजय कुमार सिंह रविवार को यहां पंचायत में ही अपनी आभार यात्रा पर पहुंचे थे। कार्यकर्ता, समर्थकों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...