आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़,संवाददाता। श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कालेज परिसर में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इस दौरान संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पार्टी के आगामी आंदोलन एवं कार्यक्रमों की लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सहभागिता करने वाले कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर बूथ और हर कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा। बैठक में मनरेगा बचाओ आंदोलन और मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजाराम यादव ,रियाजुल हसन, तेज बहादुर यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार ...