अयोध्या, अक्टूबर 10 -- तारुन,संवाददाता। भारतीय किसान यूनिनयन ने गुरुवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की। एडीओ पंचायत मो. हुसैन फारूकी ने पंचायत में पहुंच समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन लेकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। पंचायत में ग्राम फखरपुर निवासी हीरालाल वर्मा के परिवार रजिस्टर में बीकापुर नगर पंचायत की वार्ड संख्या पांच बिलारी निवासी शान्ती नामक महिला का नाम दर्ज होने को लेकर संगठन ने आपत्ति जताई। एडीओ पंचायत ने इसकी जांच कराकर निराकरण का भरोसा दिया।पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष श्रवण सैनी, जिलाध्यक्ष राम जनम यादव, महासचिव गोलू गोस्वामी, राम जीत पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला प्रसाद बागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.