हजारीबाग, फरवरी 17 -- हजारीबाग। कवी सम्मेलन का आयोजन पेंशनर कार्यालय में रविवार को हुआ। चार घंटे तक चले इस कवि गोष्ठी में अध्यक्ष हितनाथ झा, मुख्य अतिथि कवि प्रमोद रंजन और विशिष्ट अतिथि पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष राजु विश्वकर्मा रहे। सर्व प्रथम प्राध्यापिका सह कवियत्री डॉ प्रमिला ने कविता क्या है? को परिभाषित करते हुए विस्तार आलेख का पाठ किया। डॉ प्रमिला गुप्ता ने कहा कि कवि का विचारात्मक और गहन भावनात्मक योगदान देश और समाज की दिशा तय करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...