मेरठ, दिसम्बर 28 -- गरीब और अनपढ़ लोगों को मासिक रकम का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करने और फिर उन्हीं दस्तावेज से फर्जी बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। टीपीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन और 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं। विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब 32 लाख की धनराशि फ्रीज कराई गई है। यह कार्रवाई जसवंत नगर मलियाना निवासी सागर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप था कि पीड़ित के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उसकी जानकारी के बिना बैंक में खाते खुलवाए गए। इन खातों के जरिए अवैध लेन देन कर एटीएम से नकदी निकाली जाती और रकम को अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता था। जांच में सामने आया गिरोह गरीब व अनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.