लखीसराय, दिसम्बर 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि। पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी रैंक के अधिकारी, थाना-प्रभारी तथा विभिन्न इकाइयों के प्रमुख उपस्थित रहे। गोष्ठी की शुरुआत में एसपी ने पदाधिकारियों को बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, समन्वय और सूझबूझ का परिणाम है। बैठक में एसपी अजय कुमार ने विगत माह में दर्ज विभिन्न कांडों की विस्तृत समीक्षा की। किस थाने में कौन-से मामले लंबित हैं, किन कांडों में प्रगति हुई है और किन मामलों में अनुसंधान तेज़ करने की आवश्यकता है। इन सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई। इसक...