अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- ब्लॉक के मासर गांव में नाबार्ड की मदद से जलागम विकास निधि के तहत दोसाद जलागम विकास परियोजना का शुभारंभ हुआ। ग्रास की ओर से क्रियान्वित इस योजना के तहत मासर, चिल्लन और छब्बीसा गांवों को आच्छादित किया जाएगा। इससे जल संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिलेगी और उनकी आय को बढ़ाया जा सकेगा। यहां ग्रास के अधिशासी निदेशक भूपेंद्र सिंह चौहान, सरिता किरौला, शिवराज सिंह, दीप चंद्र बिष्ट, दिनेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...