बलिया, मार्च 28 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह पटेल के शुक्रवार को जिले में प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के जिला कार्यालय मालगोदाम रोड पर किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। इसके पूर्व वह संघ के जिला पदाधिकारियों के साथ मूल्यांकन केन्द्रों का भ्रमण किए और शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को सुना तथा उसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पटेल ने कहा कि शिक्षा विभाग में घोर अराजकता का माहौल फैला हुआ है। मण्डलीय तथा जनपदीय अधिकारी शासन तथा शिक्षा निदेशक के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इसके कारण तदर्थ अध्यापकों का विनियमितीकरण, एक नोशनल वेतन वृद्धि का लाम देकर सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन संशोधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.