अयोध्या, दिसम्बर 10 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के देवकाली बाईपास से माल वाहक वाहन चोरी हो गया। पीड़ित मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में नगर कोतवाली के हैदरगंज निवासी हरिंदर साहनी पुत्र स्व अशर्फी साहनी का कहना है कि उनके चालक ने सात दिसंबर की रात दस बजे के बाद तीन पहिया डाला गाड़ी देवकाली बाईपास पुल के पूर्व दिशा में खड़ी की थी। कुछ काम निपटाने के बाद लौटा तो वाहन गायब मिला। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...