गोड्डा, फरवरी 8 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के माल मंडरो पंचायत अंतर्गत लहड़बड़िया गांव स्थित राजा पोखर के समीप मदरसा इस्लामिया फैजुल ऊरूम में सालाना अंजुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमेटी के सचिव मास्टर अब्दुल सत्तार ने कहा कि इस कार्यक्रम में मदरसा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तकरीर व नज़्म पेश कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को इल्मी और रूहानी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में बाहर से आए मेहमानों ने भी शिरकत की। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी तरक्की और कामयाबी के लिए दुआए भी दीं। इस अवसर पर अभिभावकों और ग्रामीणों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली।सफल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.