गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद। गिरफ्तार करने के बाद लूट का माल बरामद कराने ले गई मधुबन बापूधाम पुलिस पर बदमाश ने गोली चला दी। बदमाश ने तमंचा झाड़ी में छिपा रखा था। उधर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से नगदी, लूटा गटा मोबाइल तथा तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में जीआर फार्म हाउस के पास एक बदमाश ने महिला से चेन छीनी थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को मधुबन बापूधाम पुलिस ने मैनापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सोनू उर्फ सोनी बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.