उन्नाव, फरवरी 16 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के सहिला गांव में चोरी के नामजद आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। सहिला गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र स्व. सूर्य प्रसाद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार को घर के सभी सदस्य अपने अपने काम पर गए थे। सूने घर में मौका पाकर गांव का अभिषेक पुत्र सोनू उर्फ अशोक ने घर के पीछे से घुसकर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर समेत दो हजार रूपये नगद उठा ले गए। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि वांछित चल रहे आरोपित को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी कामाल बरामद कर कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...