मोतिहारी, फरवरी 2 -- चकिया। चकिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर शाम माल ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से बायां पैर कटने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान पताही थाना क्षेत्र के रामबालक साह (55 ) के रूप में की गयी गई है। बताया गया है कि वह रेलवे प्लेटफार्म पर शौचालय के पास अप मालट्रेन की चपेट चला गया। जिस कारण उसका बांया पैर कट गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार झा व जीआरपी पीटीसी अखिलेश्वर पांडे ने इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...