देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। फिल्म दिखने आए युवक का क्रास रोड मॉल के बाहर से स्कूटर चोरी हो गया। यशस्वी कौशल निवासी कौलागढ़ ने करनपुर चौकी में तहरीर दी। बताया कि तीन फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी एक्टिवा को क्रास रोड मॉल के बाहर खड़ी कर फिल्म देखने गए थे। शाम छह बजे वापस लौटने पर स्कूटर चोरी हो गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। करनपुर चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि शिकायत गुरुवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ------- घर के आंगन से स्कूटर चोरी देहरादून। देहराखास, पटेलनगर में घर के आंगन से स्कूटर चोरी हो गया। असमा सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि तीन फरवरी की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अपना काला स्कूटर घर के बाहर पार्क किया था। चार फरवरी की सुबह पांच बजे जब वह उठीं तो स्कूटर चोरी हो गया था। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता ...