लखनऊ, दिसम्बर 6 -- कैटरिंग का काम करता था कई साथी हिरासत में माल, संवाददाता। माल के राजगढ़ निवासी कैटरिंग कारीगर, छोटू उर्फ महेंद्र गुप्ता का शव शनिवार को अमलौली के पास एक बाग में मिला। वह शुक्रवार दोपहर घर से बाजार गांव जाने के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने मामले में युवक के कैटरिंग बिजनेस से जुड़े साथियों को हिरासत में लिया है। महेंद्र के भाई सर्वेश के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महेंद्र का फोन आया था। उन्होंने बताया कि देवरी गजा निवासी शुभम और उसके चार साथियों ने उन्हें ज़हर पिला दिया है और वह रनिपारा पुलिया पर हैं। लेकिन, जब परिजन वहां पहुंचे तो महेंद्र वहां नहीं मिले। देर रात उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महेंद्र सारी रात घर नहीं लौटा। परेशान परिजन शनिवार सुबह फिर से महेंद्र की तलाश में नि...