शाहजहांपुर, मार्च 24 -- मीरानपुर कटरा। चोरी के माल की बरामदगी को लेकर दिल्ली पुलिस जिले में डेरा डाले है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये चोरों ने कस्बे में किसी सर्राफ को लाखों रुपए कीमत का सोना, चांदी बेचने की जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस सर्राफ और माल बरामदगी की फिराक में है। दोपहर दिल्ली साउथ थाना कोटला मुबारकपुर पुलिस की चार सदस्यीय टीम सादा वेश में थाना कटरा आई। टीम अपने साथ वारदात के एक आरोपी को भी लाई है। वही सर्राफ और माल की निशानदेही करेगा। पुलिस के मुताबिक तीन जनवरी को दिल्ली में सर्राफा दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। लाखों रुपए का सोना, चांदी आदि चोरी गया था। दिल्ली पुलिस ने इस वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को पकड़ लिया है। पकड़ा गया एक बदमाश पड़ोसी थाना क्षेत्र के गांव का बताया गया है। उसने पूछताछ में कुछ माल कस्बे में किसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.